माँ वैष्णो आरती (Ma Vaishno Aarti) - हिंदी

माँ वैष्णो आरती

जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता। द्वार तुम्हारे जो आवे, सो फल पा जाता॥ जय वैष्णवी माता... शीश पे मुकुट विराजे, गल मोतियन माला। हाथ चक्र त्रिशूल धारी, ओढ़े लाल दुशाला॥ जय वैष्णवी माता... सिंह सवारी साजे, खड्ग खप्पर धारी। सुर-नर-मुनिजन सेवत, सबको सुखकारी॥ जय वैष्णवी माता... सत्य सनातन देवी, अकलंक रूप धारी। दुष्ट दलन दुःख हरनी, जन-जन की प्यारी॥ जय वैष्णवी माता... कंचन थाल विराजत, कपूर की बाती। आरती करत सखी सब, मन आनंद राती॥ जय वैष्णवी माता... ध्यावे जो कोई मन से, पावे सुख सारा। कहत शिवानंद स्वामी, मैया दे अवधारा॥ जय वैष्णवी माता, मैया जय वैष्णवी माता। द्वार तुम्हारे जो आवे, सो फल पा जाता॥

Shopping Cart0

No products in the cart.