माँ लक्ष्मी आरती (Ma Laxmi Aarti) - हिंदी

माँ लक्ष्मी आरती

ॐ जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। तुमको निसदिन ध्यावत, हर विष्णु विधाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता... उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग माता। सूर्य चन्द्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता... दुर्गा रूप निरंजनि, सुख सम्पति दाता। जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि सिद्धि पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता... तुम पाताल निवासिनि, तुम ही शुभदाता। कर्म प्रभाव प्रकाशिनि, भवनिधि की त्राता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता... जिस घर में तुम रहती, तहँ सब गुण आता। सब सम्भव हो जाता, मन नहीं घबराता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता... तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। खान पान का वैभव, सब तुम से आता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता... शुभ गुण मन्दिर सुन्दर, क्षीरोदधि जाता। रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता... मैया जी की आरती, जो कोई नर गाता। उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता॥ ॐ जय लक्ष्मी माता...

Shopping Cart0

No products in the cart.