श्री गणेश आरती (Shri Ganesh Aarti) - हिंदी

श्री गणेश आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥ एकदंत, दयावंत, चार भुजाधारी। माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी॥ जय गणेश... अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया। बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥ जय गणेश... हार चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा। लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥ जय गणेश... दीनन की लाज रखो, शंभु सुतवारी। कामना को पूरा करो, जग बलिहारी॥ जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा। माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

Shopping Cart0

No products in the cart.