जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता। सद्गुण वैभव शालिनी, त्रिभुवन विख्याता॥ जय सरस्वती माता... चंद्रवदनी पद्मासिनी, द्युति मंगलकारी। सोहे शुभ हंस सवारी, अतुलित छविधारी॥ जय सरस्वती माता... कर में वीणा पुस्तक, माला शुभ साजे। ज्ञान प्रदायिनी मैया, सुंदर छवि राजे॥ जय सरस्वती माता... ऋद्धि-सिद्धि के दाता, विद्या सुखकारी। कोटि विष्णु शिव ब्रह्मा, गावत यश भारी॥ जय सरस्वती माता... धूप दीप फल मेवा, माँ स्वीकार करो। ज्ञान चक्षु दे मैया, अज्ञान तिमिर हरो॥ जय सरस्वती माता... शरणागत हम आए, रक्षा करो माता। भवसागर से तारो, विपदा हरो माता॥ जय सरस्वती माता... सद्गुण ज्ञान प्रदायिनी, मैया जय सरस्वती माता। विद्या बुद्धि दे माता, त्रिभुवन विख्याता॥ जय सरस्वती माता, मैया जय सरस्वती माता॥
Welcome to KartBux, your premier destination for exquisite home decor and artisanal crafts. Explore our curated collection of beautifully crafted products, including handpicked home decor items, unique crafts, and traditional artifacts, all meticulously sourced and selected to add charm and elegance to your living space. Legal Name: EONERETAIL By Dmark Solution